Govt. Scheme

DDLLY लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025: हर साल 25200 रुपए मिलेंगे, Status, Beneficiary List यहाँ से देखें

Lado Lakshmi Yojana Haryana २०२५: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए “दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025)- DDLLY” की शुरुआत करने का फैसला किया है। यह योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लॉन्च होगी। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। Haryana Lado Lakshmi Yojana Beneficiary List 2025 has been released.

हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना में एक बड़ा बदलाव कर दिया है, जिसके अंतर्गत अब हर महीने 2100 रुपए की बजाय 1100 रुपए हर महीने व 12000 रुपए साल में एक बार इकठे दिए जायेंगे। जोकि कुल साल के 25200 रुपए बनते हैं.

हरियाणा सरकार ने आधिकारिक तौर पर “दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana – DDLLY) 2025” को अधिसूचित कर दिया है। इसका गजट नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2025 को जारी किया गया। यह योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शुरू की जाएगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

DDLLY लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 मुख्य बिंदु

आइटमविवरण
योजना का नामदीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (DDLLY)
राज्यहरियाणा
लॉन्च तिथि25 सितंबर 2025 (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती)
मासिक लाभसालाना ₹25200/- प्रति महिला (1100 रुपए हर महीने व 12000 रुपए साल में एक बार)
भुगतान शुरू1 नवंबर 2025 से
कुल लाभार्थी (फेज 1)20.97 लाख महिलाएं
आयु सीमा23 वर्ष और उससे अधिक
वैवाहिक स्थितिविवाहित और अविवाहित दोनों
आय सीमा (फेज 1)वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.40 लाख से कम
विस्तार योजनाआगे चलकर 3 लाख तक की आय वाले परिवार शामिल होंगे
निवास शर्तअविवाहित महिला: 15 साल से हरियाणा निवासी,
विवाहित महिला: पति 15 साल से हरियाणा निवासी
फैमिली कैपकोई सीमा नहीं, परिवार की सभी योग्य महिलाएं लाभ लेंगी
विशेष श्रेणीकैंसर स्टेज 3–4, 54 रेयर बीमारियां, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल रोग
ऑटो शिफ्ट 45 परअविवाहित महिला विधवा/असहाय महिला पेंशन योजना में स्वतः शामिल
ऑटो शिफ्ट 60 परबुढ़ापा सम्मान भत्ता स्वतः मिलना शुरू
पारदर्शितापंचायतों और वार्डों में लाभार्थियों की सूची प्रकाशित होगी
अनुमानित बजटलगभग ₹5000 करोड़

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 का दायरा और लाभार्थियों की संख्या

सरकार ने पहले चरण में इस योजना से 20.97 लाख महिलाओं को लाभार्थी के रूप में चुना है। इन महिलाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। खबर के अनुसार, नूंह जिले में सबसे ज्यादा (1,28,932) लाभार्थी हैं, जबकि गुरुग्राम जिले में सबसे कम (51,939) महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। इससे स्पष्ट है कि यह योजना खासकर ग्रामीण और पिछड़े जिलों की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 डिजिटल रजिस्ट्रेशन और ऐप ट्रायल

सरकार ने इस योजना के लिए एक मोबाइल ऐप का ट्रायल शुरू कर दिया है। महिलाओं को इसी ऐप से पंजीकरण करना होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही संभावित लाभार्थियों को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। इसके साथ ही, गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है व एक समर्पित मोबाइल ऐप 25 सितंबर 2025 को जारी कर दी गयी है।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 की मुख्य विशेषताएं

  • मासिक लाभ: ₹2100 प्रति पात्र महिला (सीधा DBT के जरिए PFMS सिस्टम से)
  • लॉन्च तिथि: 25 सितंबर 2025
  • लागू क्षेत्र: पूरे हरियाणा राज्य में
  • भुगतान शुरू: नवंबर 2025 से
  • आवेदन प्रक्रिया: केवल ऑनलाइन, लाड़ो लक्ष्मी ऐप (HARTRON द्वारा विकसित) के माध्यम से
  • लाभार्थी संख्या (पहला चरण): लगभग 20.97 लाख महिलाएं

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 पात्रता मानदंड

  • महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1.40 लाख से कम होनी चाहिए (Family Information Data Repository – FIDR के अनुसार)।
  • अविवाहित महिला या उसके पति (यदि महिला की शादी हरियाणा के बाहर हुई है) को कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।
  • एक ही परिवार की सभी योग्य महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं, इस पर कोई सीमा नहीं होगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 अपात्रता मानदंड

निम्न परिस्थितियों में महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी:

  • यदि वह पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (जैसे बुजुर्ग सम्मान भत्ता, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, आदि) की पात्र हैं।
  • यदि वह आयकर दाता हैं।
  • यदि वह सरकारी विभाग/स्थानीय निकाय में नियमित, अनुबंधित, पूर्णकालिक या अंशकालिक नौकरी करती हैं और परिवार की आय निर्धारित सीमा से अधिक है।
  • यदि उन्हें पहले से किसी अन्य सरकारी या स्थानीय निकाय से वित्तीय सहायता मिल रही है।

हालांकि, कैंसर (स्टेज III और IV), रेयर डिजीज, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित महिलाएं, यदि उन्हें अन्य पेंशन मिल रही है, तो भी वे इस योजना का अतिरिक्त लाभ ले सकेंगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन केवल लाड़ो लक्ष्मी ऐप से किया जाएगा।
  • महिला को आवेदन करते समय आधार कार्ड, परिवार की जानकारी, निवास प्रमाण, आय प्रमाण, बैंक विवरण, बिजली कनेक्शन, वाहन स्वामित्व आदि की जानकारी देनी होगी।
  • आवेदन पूरा होने पर एक रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी।
  • CRID (Citizen Resource Information Department) 15 दिनों में आवेदन की पड़ताल करेगा।
  • पात्र महिलाओं को SMS द्वारा सूचना भेजी जाएगी और वे ₹2100 या इससे कम राशि चुन सकती हैं।
  • अंतिम पात्रता सूची हर महीने तैयार होगी और PFMS सिस्टम के जरिए सीधा बैंक खाते में राशि भेजी जाएगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान

  • महिला को हर महीने लाइवनेस डिटेक्शन (चेहरे की पहचान) ऐप के जरिए करना होगा ताकि पेंशन जारी रहे।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी उम्र के अनुसार स्वतः दूसरी योजनाओं में स्थानांतरित हो जाएंगी, जैसे 60 वर्ष पर बुजुर्ग सम्मान भत्ता और 45 वर्ष पर विधवा/असहाय महिला पेंशन योजना।
  • यदि किसी महिला ने गलत जानकारी देकर लाभ लिया, तो राशि 12% वार्षिक ब्याज सहित वसूली जाएगी।
  • लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसी माह तक राशि दी जाएगी, उसके बाद भुगतान बंद कर दिया जाएगा।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 Application Status Check and Beneficiary List Important Links

Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025 Beneficiary StatusCheck Status
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025 Latest NewsLatest News
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025 Beneficiary ListBeneficiary List
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025 Gazette NotificationNotification
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2025 Apply Online (Playstore App)Apply Portal
Lado Lakshmi Yojana Official WebsiteDDLLY

निष्कर्ष

दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 महिलाओं के लिए एक क्रांतिकारी कदम है, जो उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगा। गजट नोटिफिकेशन के अनुसार योजना को डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए लागू किया जाएगा। लगभग 20.97 लाख महिलाओं को पहले चरण में इसका लाभ मिलेगा, जिससे हरियाणा में महिलाओं का सशक्तिकरण और सम्मान नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगा।

FAQs

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 कब लॉन्च होगी?

यह योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लॉन्च की जाएगी।

इस योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी और कब से भुगतान शुरू होगा?

पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसका भुगतान 1 नवंबर 2025 से शुरू होगा।

इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

23 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस योजना की पात्र होंगी। पहले चरण में वार्षिक आय ₹1.40 लाख से कम वाले परिवारों की महिलाएं शामिल की गई हैं।

क्या परिवार में सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

हाँ, इस योजना में कोई फैमिली कैप नहीं है। यदि एक परिवार में 3 योग्य महिलाएं हैं, तो तीनों को ₹2100 की मासिक सहायता मिलेगी।

जिन महिलाओं को पहले से पेंशन मिल रही है, क्या वे भी लाभ ले सकेंगी?

जो महिलाएं पहले से किसी योजना में ₹2100 से कम पेंशन पा रही हैं, उन्हें अतिरिक्त राशि मिलाकर ₹2100 दिए जाएंगे। लेकिन जो महिलाएं ₹2100 से अधिक पेंशन पा रही हैं, वे इस योजना में शामिल नहीं होंगी।

आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी?

पात्र महिलाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। सरकार संभावित लाभार्थियों को SMS नोटिफिकेशन भेजेगी और पंचायत/वार्ड स्तर पर पात्र महिलाओं की सूची प्रकाशित की जाएगी।

योजना के तहत कितनी महिलाओं को लाभ मिलेगा और किस जिले में सबसे ज्यादा लाभार्थी हैं?

पहले चरण में लगभग 20.97 लाख महिलाएं लाभार्थी होंगी। इसमें नूंह जिले में सबसे ज्यादा (1,28,932) और गुरुग्राम जिले में सबसे कम (51,939) लाभार्थी शामिल हैं।

Join WhatsApp Channel