RVUNL परीक्षा 2026: JE, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट अभ्यर्थियों को राजस्थान रोडवेज में फ्री यात्रा, देखें परीक्षा तिथि

RVUNL / RVPN परीक्षा के लिए फ्री बस यात्रा: राजस्थान बिजली विभाग (ऊर्जा विभाग) की RVUNL JE, जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II और जूनियर अकाउंटेंट भर्ती 2026 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC / राजस्थान रोडवेज) ने इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने के आदेश जारी किए हैं।

रोडवेज मुख्यालय, जयपुर ने 27 नवंबर 2026 को आदेश (क्रमांक एफ.12/मुख्या/याता/संचा/26/1375) जारी कर सभी जोनल मैनेजर और मुख्य प्रबंधकों को परीक्षार्थियों के लिए उचित परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ये परीक्षाएं 29 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक जिला मुख्यालयों पर ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

यह भर्ती राजस्थान की पांच बिजली कंपनियों, RVUNL, RVPN, JVVNL, AVVNL और JdVVNL, की संयुक्त भर्ती (विज्ञापन संख्या RVUN/Rectt./2026-27/01) है, जिसके तहत कुल 2005 पदों पर भर्ती की जा रही है। परीक्षाओं का आयोजन राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लि. (RVPN), जयपुर द्वारा किया जा रहा है।

परीक्षा से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक फ्री सफर

आदेश के अनुसार, अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से दो दिन पहले से लेकर परीक्षा के दो दिन बाद तक रोडवेज की साधारण और द्रुतगामी (एक्सप्रेस) बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा अपने निवास स्थान, कोचिंग स्थल या तैयारी स्थल से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए मिलेगी।

RVUNL JE, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा तिथि 2026

पद का नामपरीक्षा तिथि और शिफ्टपरीक्षा समय
जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल)29-11-2026 (शिफ्ट-2) और 30-11-2026 (शिफ्ट-1)दोपहर 2 से 4 बजे / सुबह 9 से 11 बजे
जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल)30-11-2026 (शिफ्ट-2)दोपहर 2 से 4 बजे
जूनियर इंजीनियर-I (सिविल)30-11-2026 (शिफ्ट-2)दोपहर 2 से 4 बजे
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II (प्री-परीक्षा)04, 05, 08, 19, 20, 22 दिसंबर 2026 और 01 जनवरी 2027 (शिफ्ट-1, 2, 3)सुबह 9 से 10 बजे / दोपहर 12:30 से 1:30 बजे / शाम 4 से 5 बजे
जूनियर अकाउंटेंट13-01-2027 (शिफ्ट-1, 2) और 15-01-2027 (शिफ्ट-1)सुबह 9 से 11 बजे / दोपहर 1:30 से 3:30 बजे

रोडवेज ने दिए ये निर्देश

  • अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और आगार स्तर पर स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी।
  • अतिरिक्त बसों का ठहराव मुख्य बस स्टैंड पर रहेगा, ताकि उद्घोषणा प्रणाली और बुकिंग विंडो जैसी सुविधाओं का पूरा उपयोग हो सके।
  • परीक्षार्थियों के लिए चलने वाली अतिरिक्त बसों में ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी दी जाएगी।
  • सभी जोनल मैनेजर अपने अधीन आगारों से तालमेल बनाकर परीक्षार्थियों के लिए उचित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

फ्री यात्रा के लिए क्या साथ रखें?

निःशुल्क यात्रा के लिए अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें, ताकि बस में मांगे जाने पर दिखा सकें। यह व्यवस्था रोडवेज मुख्यालय के पहले जारी आदेशों (16.04.2021, 19.10.2024 और 13.05.2026) के अनुसार लागू होगी।

मुख्य बातें एक नज़र में

आदेश जारी करने वालाराजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC), मुख्यालय जयपुर
आदेश क्रमांकएफ.12/मुख्या/याता/संचा/26/1375
आदेश की तारीख27 नवंबर 2026
भर्तीराजस्थान बिजली विभाग संयुक्त भर्ती 2026 (RVUNL, RVPN, JVVNL, AVVNL, JdVVNL)
विज्ञापन संख्याRVUN/Rectt./2026-27/01 (कुल 2005 पद)
परीक्षा आयोजकराजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लि. (RVPN), जयपुर
परीक्षाएंJE-I, जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II, जूनियर अकाउंटेंट
परीक्षा अवधि29 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027
फ्री यात्रा अवधिपरीक्षा से 2 दिन पहले से 2 दिन बाद तक
बसेंरोडवेज की साधारण और द्रुतगामी बसें

Important Links

इसके सभी अपडेट पाने के लिए WhatsApp पर जुड़ें।
Follow On WhatsApp
RVUNL / RVPN परीक्षा के लिए रोडवेज फ्री यात्रा आदेश (27.11.2026)Notice
RVUNL Admit Card 2026 Download LinkAdmit Card
राजस्थान ऊर्जा विभाग Official WebsiteEnergy Rajasthan
राजस्थान सरकारी नौकरी अपडेट के लिए WhatsApp ChannelJoin Now
राजस्थान सरकारी नौकरी अपडेट के लिए Telegram ChannelJoin Now
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X