हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्रुप C सीईटी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इस परीक्षा में लगभग 8.12 लाख उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। इस साल कुल 13.52 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 60 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए। यह सफलता दर अब तक के वर्षों में सबसे अधिक मानी जा रही है और इसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यकाल का प्रभावी परिणाम माना जा रहा है।
Indian Air Force Agniveervayu Intake 02/2027 & Airmen Group Y Exam City & Admit Card 2026 Download→यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी और अब आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किया जा चुका है। आयोग के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में पास अभ्यर्थियों का चयन आगे की भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें: लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच माह में पारदर्शी और तेज प्रक्रियाओं को अपनाते हुए भर्ती व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप C और ग्रुप D दोनों स्तरों पर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर देने के लिए रिकॉर्ड स्तर पर परीक्षाएं और परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।
SBI SCO Trade Finance Officer Recruitment 2026 Notification OUT For 35 Posts, Apply Online→मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पदों के अनुसार स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और अन्य चयन चरण बहुत जल्द शुरू किए जाएंगे ताकि पात्र उम्मीदवारों को समय पर नौकरी मिल सके। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि इस बार किसी भी तरह की देरी नहीं होगी और भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्रुप C के विभिन्न विभागों में नियुक्तियों की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से आगे तेज गति से शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: हरियाणा HSSC CET रिजल्ट 2025